
PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी, शनिवार दोपहर 12:04 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रवि उलसानी, तारीख 4, सूर्य दक्षिणायन, शरद् ऋतु, 27 सितंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र अनुराधा नक्षत्र रात्रि 01:08 तक, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। प्रीति योग रात्रि 11:46 तक, इसके बाद आयुष्मान योग रहेगा। बालव करण दोपहर 12:04 तक, इसके बाद कौलव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-कन्या, चंद्र-वृश्चिक,मंगल-तुला, बुध-कन्या, गुरु-मिथुन, शुक्र-सिंह, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल :प्रातः 09:00 से 10:30 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा : यदि जरूरी हो तो लौंग खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सूर्य हस्त में प्रातः 07:07, वर्षा मध्यम, नतपंचमी (उड़ीसा), विश्व पर्यटन दिवस, गंडमूल प्रारम्भ रात्रि 01:08 से।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:50 से 09:20 तक शुभ का, दोपहर 12:18 से 01:47 तक चर का, दोपहर 01:47 से सायं 04:46 तक लाभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज देवी के पांचवें स्वरूप स्कंद माता कापूजन करें। पद्मासन पर विराजमान भगवती का ये रूप कार्तिकेय की जननी हैं। इनकी पूजा से संतान और सुख- समृद्धि प्राप्त होती है। शनिवार को काले वस्त्र, उड़द और काले तिल दान करने से शनि से संबंधित दोषों से मुक्ति मिल सकती है। आज प्रीति योग में तेल का दान करना शुभ फलदायी होता है।