PALI SIROHI ONLINE
अग्निवीर रविन्द्र प्रताप सिंह का चामुंडेरी में भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने किया सम्मान
बाली। बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षण पूर्ण कर गत सप्ताह अपने गांव लौटे अग्निवीर रविन्द्र प्रताप सिंह पवार का सोमवार को माजीसा मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समाजसेवी सेरु सिंह पवार ने बताया कि समारोह में एडवोकेट एवं नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बोहरा, विक्रम सिंह राव, ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष एवं वार्ड पंच हरि सिंह पवार, जितेंद्र सिंह राव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अग्निवीर रविन्द्र प्रताप सिंह का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गांव के युवाओं का भारतीय सेना में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने रविन्द्र प्रताप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य युवाओं से भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित होकर सेना में भर्ती होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अग्निवीर रविन्द्र प्रताप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान में उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



