PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की रेवाड़ी निकली जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर चामुंडेरी में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
36 कॉम के ग्रामीणो द्वारा ठाकुरजी मंदिर से भगवान ठाकुरजी की रेवाड़ी (पालकी) की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे,ढोल-नगाड़ों,
कच्ची घोड़ी नृत्य और मंगलगीतों के साथ जय ठाकुरजी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
गांव में ठाकुर जी मंदिर से सभी समाजों ने एकजुट होकर भगवान ठाकुरजी की रेवाड़ी लेकर गांव की प्रसिद्ध बावड़ी में लेकर पहुंचे। वहां विधि-विधान के साथ भगवान ठाकुरजी व देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना,आरती कर जयकारों के संग भगवान को शाही स्नान कराया गया।
ग्रामीणों ने भगवान ठाकुरजी के दर्शन कर शीश नवाकर परिवार की खुशहाली एवं समृद्धि की मंगलकामना की। साथ ही ग्रामीणों ने तालाब व जल की पूजा-अर्चना कर फल-फ्रूट, नारियल और अनाज अर्पित कर जल संरक्षण का संदेश दिया।


