• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी माजीसा धाम पर नाणा से लुढ़कता पहुचा श्रदालू, माताजी के प्रति ऐसी श्रदां की भीषण गर्मी भी बेअसर नजर आई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी में मन्नत पूरी होने पर नाना निवासी श्रद्धालु ने 6 किलोमीटर लुढ़कते हुए पहुंचा माजीसा धाम, गूंजे जयकारे

बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम स्थित माजीसा मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। नाना ग्राम निवासी श्रद्धालु भंवरलाल पुत्र मगाराम मेघवाल ने अपनी मन्नत पूरी होने पर गाजे-बाजे व माता के जयकारों के साथ लुढ़कते हुए माजीसा धाम चामुंडेरी तक की यात्रा पूरी की।

करीब 6 किलोमीटर की इस कठिन यात्रा में श्रद्धालु भंवरलाल ने भीषण गर्मी और तपती सड़क के बावजूद माता के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिचय दिया। उनके साथ परिजन, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल रहे।

माजीसा मंदिर पहुंचने पर माता के उपासक रुक्मणी बाईसा, सरपंच प्रशासक जसवंत राज मेवाड़ा, भाजपा प्रवक्ता हरि सिंह पवार, समाजसेवी विक्रम सिंह राव, सह्ययक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल,  जितेंद्र सिंह राव सहित चामुंडेरी के ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा प्रसादी का भोजन करवाया।

मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु भंवरलाल प्रसन्न नजर आए। श्रद्धालुओं ने इसे माजीसा माताजी के प्रति गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक बताया।

Previous Post

सिरोही- गलती से फिनाइल पीया: उल्टियां होने पर किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, इलाज जारी

Next Post

रानी-गिरनार महातीर्थ की भावयात्रा से श्रद्धालु भावविभोर

Next Post
रानी-गिरनार महातीर्थ की भावयात्रा से श्रद्धालु भावविभोर

रानी-गिरनार महातीर्थ की भावयात्रा से श्रद्धालु भावविभोर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page