PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी माजीसा धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी, माजीसा के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
बाली उपखंड के चामुंडेरी गांव स्थित प्रसिद्ध माजीसा धाम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी एवं विधानसभा प्रभारी अवरदान चारण ने पहुंचकर माजीसा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर दर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी एवं विधानसभा प्रभारी अवरदान चारण ने चामुंडेरी के नवनिर्वाचित सरपंच भूराराम सरगरा, उपसरपंच सुरेंद्र सिंह पंवार एवं वार्ड पंच प्रतिनिधि हरि सिंह पंवार का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं गोकुल अष्टमी के पावन अवसर पर दोनों अतिथियों ने गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें चारा एवं गुड़ खिलाया। इस दौरान गोसेवा और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान माजीसा मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बोरडी एवं विधानसभा प्रभारी अवरदान चारण का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



