PALI SIROHI ONLINE
परमार ने किया विजोवा नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन का बहुमान
विजोवा सरपंच पद पर विजोवा निवासी कवि युगराज जी जैन विजोवा पंचायत से सरपंच पद पर 1112 मत से विजयी होने पर श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली एवं मारवाड़ एकता परिषद मुंबई राजस्थान के संयोजक नरेंद्र परमार ने युगराज जी जैन के विजोवा निवास स्थान पर पहुंचकर दुपट्टा , शाल एवं प्रतिमा देकर सम्मान किया । नरेन्द्र परमार के साथ कपूर बलडोटा,प्रवीण वैष्णव, पुखराज वैष्णव, जीवनदास वैष्णव,रमेश टेलर, प्रवीण दमामी, शिवलाल उपाध्याय ,नरेश वर्मा, भरत माली एवं विजोवा सदस्य बंधु उपस्थित रहे।




