• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सादड़ी में दो बाइकों में भिड़ंत, एक की मौतःदीपावली पर गांव आया था युवक, मुंडारा के पास हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली-सादड़ी में दो बाइक्स में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों घायलों का सादड़ी सीएचसी में इलाज जारी है।

हादसा थाना क्षेत्र मुंडारा के निकट शनिवार शाम करीब 7:40 को हुआ। मृतक की पहचान मुण्डारा निवासी सुरेश मेवाड़ा (40) के रूप में हुई है। सुरेश के सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद सुरेश को सादडी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया

जानकारी के अनुसार, सुरेश पुत्र पुखराज मेवाड़ा बाइक से जा रहा था। इस दौरान सामने से सायरा निवासी हीराराम (25) और मोहन (25) बाइक पर आ रहे थे। दोनों बीसलपुर की तरफ से सादडी की तरफ आ रहे थे।

मुंडारा के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में सुरेश की मौत हो गई, जबकि हीराराम और मोहन गंभीर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मॉर्चुरी में रखवाया गया। सादड़ी थानाधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए हैं। दोनों घायलों की हालत स्थिर है।दीपावली पर गांव आया था सुरेश

बताया जा रहा है कि सुरेश महाराष्ट्र में कुक का काम करता था। दीपावली के पर्व पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए वो करीब एक सप्ताह पहले ही गांव आया था। इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई।

11 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

मृतक सुरेश मेवाड़ा की एकमात्र 11 वर्षीय बेटी है। दीपावली पर परिवार के साथ खुशियां मनाने गांव आए सुरेश की हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता को खोने वाली मासूम बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Previous Post

परमार ने किया विजोवा नवनिर्वाचित सरपंच  युगराज जैन का बहुमान

Next Post

श्री निंबेश्वर महादेव धाम सांडेराव में समस्त प्रजापति समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम सम्मान समारोह का 26, 27 दिसंबर में होगा आयोजित

Next Post
श्री निंबेश्वर महादेव धाम सांडेराव में समस्त प्रजापति समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम सम्मान समारोह का 26, 27 दिसंबर में होगा आयोजित

श्री निंबेश्वर महादेव धाम सांडेराव में समस्त प्रजापति समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम सम्मान समारोह का 26, 27 दिसंबर में होगा आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page