PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम पंचायत में बाली विधायक के छोटे भाई विक्रम सिंह राणावत ने आज सरपंच पद पर कार्य भार ग्रहण किया इस दौरान उप सरपंच हिम्मत भाई प्रजापत सहित सभी 17 वार्डो के वार्ड पंच का ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामीणों ने स्वागत किया।
बाली विधायक के छोटे भाई सरपंच विक्रम सिह राणावतं ने सरपंच की जिम्मेदारी देने के लिए ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि बीजापुर ग्राम का विकास 36 कॉम के साथ मिलकर किया जाएगा। बीजापुर में विकास कार्यो की किसी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी
इस दौरान उमेद सिंह चौहान, नरपतसिंह सिंह राठौड़, केलाश वेष्णव, मोतीलाल प्रजापत, गणपत राणा, मघाराम माली, रविन्द्र सिंह राजपुरोहित, मेहबूब खान, भरत राव, शिवलाल प्रजापत माधुसिंह, भोपाल सिंह, स्वरूप सिंह,कमल सिंह, मूलाराम, जीवाराम माली सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। करुकर्म का मंच संचालन रमेश कुमार सरेल ने किया।



