PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
बीजापुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवीन कक्षा कक्षों का शिलान्यास बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कर आयोजित हुआ।
बाली उपखण्ड के बीजापुर में नवीन कक्षा कक्षों को
भामाशाह अमृतीदेवी प्रकाश भाई, विनयचंद कामदार द्वारा बनवाये जा रहे इन कक्षा कक्षों का शिलान्यास आज विधायक एवं पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया ।
इस अवसर पर विधायक राणावतं ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएँ आवश्यक हैं। नवीन कक्षा कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा तथा विद्यालय के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व सीबीईओ परबतसिँह राठौड़, वर्तमान सीबीईओ राजेंद्रसिँह सांदु, पीईईओ जयसिँह, उप प्रधान महावीर सिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्रसिँह राणावत एवं समाजसेवी विक्रमसिँह राणावत , हीरालाल परमार सहित विघालय के स्टॉफ शिक्षक, अभिभावक, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरसिँह राजपुरोहित ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया l


