PALI SIROHI ONLINE
बाली पंचायत समिति परिसर में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने किया यज्ञ, विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से की सकारात्मक पहल की अपेक्षा
बाली। पंचायत समिति बाली में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उप शाखा बाली के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष नेकाराम गरासिया की अध्यक्षता में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में सरकार की सद्बुद्धि एवं सकारात्मक निर्णय की कामना को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सरकार से कर्मचारी हित में उचित निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के प्रति समर्थन जताया।
कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि लक्ष्मण राम, संरक्षक नथमल, कोषाध्यक्ष सुरेश देवासी सहित पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन की एकता एवं मांगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।
यज्ञ के समापन पर सभी कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती एवं मांगों के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


