PALI SIROHI ONLINE
बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। थोड़ी में वे राजभवन जाएंगे और इस्तीफा देंगे। साथ ही नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
नीतीश कल यानी गुरुवार दोपहर 1.30 बजे गांधी मैदान में CM पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। समारोह में PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया।
इससे पहले सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। विजय सिन्हा को विधानमंडल का उपनेता चुना गया है। मतलब सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोनों डिप्टी CM होंगे।
इधर, बीजेपी के विधायक दल की बैठक से पहले JDU के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना गया।
