• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शादी की सालगिरह से एक-दिन पहले युवक ने किया सुसाइड: पत्नी रात में ही 7 साल के बच्चे के साथ फरार, पड़ोसी से अफेयर का आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 19, 2026
in Local
0
शादी की सालगिरह से एक-दिन पहले युवक ने किया सुसाइड: पत्नी रात में ही 7 साल के बच्चे के साथ फरार, पड़ोसी से अफेयर का आरोप

PALI SIROHI ONLINE

भरतपुर-भरतपुर में युवक ने शादी की सालगिरह से एक दिन पहले फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह परिवार के लोग उठे तो युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। पत्नी 7 साल के बच्चे को लेकर फरार हो गई थी।

परिजनों का आरोप है कि अमित की पत्नी का पड़ोसी युवक से अफेयर चल रहा था। जिसको लेकर अमित तनाव में था।

मामला मथुरा गेट थाना इलाके के रसाला मोहल्ला काशुक्रवार रात का है। आज यानी 19 सितंबर को युवक की शादी की सालगिरह थी। छोटे भाई सुमित ने अपनी भाभी पर प्रेमी के साथ मिलकर अमित की हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं ASI शिव लाल ने बताया- सुमित ने अपने भाई के शव के पोस्टमॉर्टम के लिए मर्ग दर्ज करवाई है। जिसमें अमित और नेहा का झगड़ा बताया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।2018 में हुई थी अमित और नेहा की शादी

सुमित ने बताया- मेरे बड़े भाई अमित (32) की शादी 19 सितंबर 2018 को भरतपुर शहर के ही नोह बछामदी की रहने वाली नेहा से हुई थी। शादी के करीब 1 साल बाद ही नेहा का हमारे पड़ोसी राज दिवाकर से अफेयर शुरू हो गया। कुछ दिनों बाद अमित को नेहा और राज दिवाकर के अफेयर के बारे में पता लग गया। अमित ने इसके बारे में परिजनों को भी बताया।

पति को पता लगने के बाद भी अफेयर चलता रहा

सुमित ने बताया- नेहा को कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। नेहा और अमित का एक 7 साल का बेटा अर्पित भी है। अमित ने नेहा के परिजनों को भी इसके बारे में बताया। नेहा के परिजनों ने उसे कभी नहीं समझाया। प्रेमी राज दिवाकर और नेहा मिलकर अमित को प्रताड़ित कर रहे थे। अमित को पता लगने के बाद भी नेहा और राज दिवाकर का अफेयर बंद नहीं हुआ।

Previous Post

माउंट आबू में तेज बारिश, नक्की झील पर चली चादर, प्रमुख पेयजल सप्लाई वाला लोअर कोदरा डैम अब भी करीब 18 फीट खाली

Next Post

उधार दिए 30-लाख नहीं मिले तो युवक ने खुदकुशी कीः सुसाइड नोट में तीन परिचितों का नाम लिखा, कहा- इन्होंने बर्बाद कर दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page