• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रामदेवरा जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरूः एक माह चलेगा, कार्यकर्ता देंगे निशुल्क सेवाएं

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 16, 2026
in Local
0
रामदेवरा जातरुओं के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरूः एक माह चलेगा, कार्यकर्ता देंगे निशुल्क सेवाएं

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल जाने वाले जातरुओं की सेवा के लिए रामदेव पैदल यात्रा सेवा समिति की ओर से रानीवाड़ा रोड स्थित जीएसएस के सामने संघवी रि-रोलिंग के प्रांगण में रविवार को निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर भक्तों ने ध्वजारोहण कर लोक देवता बाबा रामदेव की आरती की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामसा पीर के श्रद्धालु शामिल हुए। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए नाश्ता, चाय, भोजन, स्नान, विश्राम तथा चिकित्सा सहितविभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यह शिविर करीब एक माह तक संचालित होगा। शिविर के शुभारंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।समिति सदस्यों ने बताया कि इस धर्मार्थ सेवा कार्य में क्षेत्र के नागरिक तन-मन-धन से निःशुल्क सहयोग करते हैं। समिति के सदस्य आपसी सहयोग से शिविर का संचालन कर यात्रियों की सेवा में जुटे हैं।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर रमेश चंदन, शंकरलाल पुरोहित, नारायण जागिंड, गोपाल शर्मा, हीरालाल बोहरा, जयंतीलाल पुरोहित, फरसराम कंसारा, सालुराम देवासी, सुनील मेहता, उत्तमसंघवी, शंकर सोलंकी, पुखराज घांची, सुरेश अग्रवाल, गोपाराम, रमेश बाकलिया, किशनलाल विश्नोई, वेलाराम माली, मोहब्बताराम पुरोहित, मोहनलाल मंडी, रामचंद सोनी, पांचाराम सुथार सहित बड़ी संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहे।

Previous Post

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौतः दोनों बाइक सवार भी घायल हुए; उम्मेदपुर मालपुर रोड की घटना

Next Post

कलापुरा में श्री क्षत्रिय युवक संघ ने मनाई दुर्गादास जयंतीः दायित्वबोध पखवाड़ा कार्यक्रम हुआ, प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page