
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-खोडामीडा स्थित मरुधरा अंबाजी नगर कॉलोनी में रविवार को श्री राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह रसोड़ा बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अगले दो माह तक चलेगा। रसोड़े का उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल ने पंडित भीमाशंकर दवे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। उन्होंने बाबा रामदेव की प्रतिमा के समक्ष भोग अर्पित किया और दीप प्रज्वलित किया।
मीडिया प्रभारी भरत सोनी ने बताया कि यात्रियों को 24 घंटे निःशुल्क सुविधाएं मिलेंगी। इनमें शेड और बिस्तर की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल और शुद्ध सात्विक भोजन शामिल हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है। सदस्य भीमसिंह चोराऊ ने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य कार्य है। यह सेवा कार्य समाज की एकजुटता को दर्शाता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता जेरूपाराम माली, वरदसिंह पाथेड़ी, उदयसिंह दादाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।


