• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कारलू में बोटेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्नः महाप्रसाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 2 किमी तक मेले जैसा माहौल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 24, 2026
in Local
0
कारलू में बोटेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्नः महाप्रसाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 2 किमी तक मेले जैसा माहौल

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल के निकट कारलू गांव स्थित बोटेश्वर महादेव मंदिर में नवनिर्मित यज्ञशाला का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। 22 से 24 अप्रैल तक चले इस धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया।

महोत्सव के दौरान यज्ञशाला पर कलश, धर्मध्वजा और ध्वजा-पताका की स्थापना की गई। गजीपुरा के महंत प्रेमभारती महाराज के सानिध्य में सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हुए। पंडित दिनेश दवे (कारलू) ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की।

प्राण-प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हुए प्रमुख अनुष्ठान

शुक्रवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रातःकाल देवी-देवताओं का पूजन, शिखर कलश स्थापना, ध्वजा-दण्ड स्थापना, मंडवा तोरण, मूर्ति स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके बाद उत्तर पूजन, महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित हुए।

महारुद्र यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने श्रद्धा के साथ आहुतियां अर्पित कीं। महोत्सव के समापन पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें कारलू, गजीपुरा, पहाड़पुरा, पावली, मनधर, कोड़िटा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

2 किलोमीटर तक मेले जैसा माहौल, झूले और स्टॉल बने आकर्षण

महोत्सव के समापन अवसर पर कारलू गांव में मेले जैसा वातावरण देखने को मिला। मंदिर परिसर से लेकर गांव तक करीब 2 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह झूले, हाथ बाजार और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे। बच्चों और युवाओं के लिए यह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Previous Post

आमलीया ग्राम में श्रीउज्जैनी वीर मामाजी के नवनिर्मित मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव 28 व 29 अप्रैल को आयोजित होगा

Next Post

आबूरोड़-अवैध बजरी खनन पर की कार्रवाई:बनास नदी से बजरी ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त, तहसीलदार ने पकड़ा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page