• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़-अवैध बजरी खनन पर की कार्रवाई:बनास नदी से बजरी ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त, तहसीलदार ने पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 24, 2026
in Local
0
आबूरोड़-अवैध बजरी खनन पर की कार्रवाई:बनास नदी से बजरी ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त, तहसीलदार ने पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में प्रशासन ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई की। बनास नदी से अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।

यह कार्रवाई उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में देलदर तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित ने की। तहसीलदार ने नेशनल हाईवे के पास किवरली भगवती रिसोर्ट के सामने बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा और अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया।

काफी दूरी तक पीछा करने के बाद दोनों ट्रैक्टरों को नेशनल हाईवे पर रोका गया। मौके पर प्रशासन ने बजरी से भरे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए। इस दौरान एक ड्राइवर और कुछ मजदूरों को भी पकड़ा गया।

जब्त किए गए वाहनों और पकड़े गए लोगों को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खनन विभाग को भी पूरे घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

कारलू में बोटेश्वर महादेव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्नः महाप्रसाद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 2 किमी तक मेले जैसा माहौल

Next Post

आबूरोड में कार-बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर घायलः मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा, गुजरात रेफर

Next Post
आबूरोड में कार-बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर घायलः मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा, गुजरात रेफर

आबूरोड में कार-बाइक में भिड़ंत, युवक गंभीर घायलः मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा, गुजरात रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page