PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर शनिवार को भीनमाल में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, चुनावी रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जालौर जिला प्रभारी सुमन यादव, भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्षरमिला मेघवाल, जिला संगठन सहप्रभारी दिलीप चौधरी और भीनमाल विधानसभा प्रभारी छोटू सिंह पवार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
जिला प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव संगठन की मजबूती की परीक्षा होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की मजबूती से ही चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
युवाओं की भूमिका अहमः विधायक राठौड़
भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ ने कहा कि आगामी चुनावों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने और पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि पार्टी की ओर से जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा, सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उसे जिताने के लिए कामकरना होगा।
उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता को चुनावी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बताया।
चुनावी तैयारियों को लेकर दिया मार्गदर्शन
ओबीसी वर्ग जिलाध्यक्ष सीएल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। वहीं जिला संगठन सहप्रभारी दिलीप चौधरी और विधानसभा प्रभारी छोटू सिंह पवार ने संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दाँसपा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भीनमाल अध्यक्ष जीव सिंह निंबावास, पूर्व प्रधान देराम बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष भाणाराम मेघवाल, मंडल प्रभारी भानुप्रताप चौधरी, जिला महासचिव एडवोकेट शिवनारायण बिश्नोई, अजमत अली, पूर्व जिला सचिव दिनेश बंजारा, युवा नेता गणपत ढाका, कपूरचंद जीनगर, पार्षद मुस्ताक खान, हकीम खान, तलकाराम रांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

