PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में रात के समय दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 8,325 रुपए की राशि बरामद की है।
थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया- चोरी की घटना के बाद पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात में शामिल आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी की गतिविधियोंपर निगरानी रखते हुए शेरघाटी, बिहार निवासी चंदन कुमार को भीनमाल से दस्तयाब किया गया। पूछताछ में आरोपी ने श्री जीण माता ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में रात के समय घुसकर तोड़फोड़ करने और गल्ले में रखे रुपए चोरी करना स्वीकार किया।
यह था मामला
श्रीमाल नगर निवासी नितिन अग्रवाल ने 8 अगस्त को पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि 7 अगस्त की रात अज्ञात चोर दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। चोर ने दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद गल्ले में रखे करीब 9 हजार रुपए चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


