• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीमाना में करंट से 10 वर्षीय मासूम की मौत, माँ व पड़ोसी बाल बाल बचे, खेत मे पड़ा था टूटा विधूत तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 3, 2026
in Local
0
भीमाना में करंट से 10 वर्षीय मासूम की मौत, माँ व पड़ोसी बाल बाल बचे, खेत मे पड़ा था टूटा विधूत तार

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के भीमाना में विद्युत करंट से 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई हादसे के वक्त 10 वर्षीय मासूम अपने मां व पड़ोसी के साथ खेत पर जा रहा था की हादसा हो गया और मासूम की मौत हो गई,हादशे के वक़्त माँ और पड़ोसी बच्चे के पीछे ही चल रहे थे जैसे ही बच्चे को करंट लगा तो माँ और पड़ोसी दूर भाग गए जिससे उन दोनों की जान बच गई पर मासूम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा भीमाना पुलिस चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान मय पुलिस जाब्ता घटनास्थल पहुंचे वह शव को चामुंडेरी मोर्चरी भिजवाया वही विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई।

भीमाना पुलिस चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक मुकेश कुमार उम्र 10 वर्ष पुत्र अर्जुन कुमार जाति गमेती निवासी भीमाना अपनी मांता रूपी बाई पत्नी अर्जुन कुमार गमेती व पड़ोसी राजू पुत्र चुनाराम जाति गमेती निवासी भीमाना के साथ खेत पर जा रहा था कि खेत में विद्युत लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था जिसमें विद्युत सप्लाई चालू विधूत तार से 10 वर्षीय मासूम मुकेश कुमार का पैर लगते ही शरीर में करंट फैलने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को चामुंडेरी मोर्चरी भिजवा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की।

Previous Post

बेड़ा में पशु चिकित्सक डॉ. संजय शास्त्री हुए पदोन्नत, ग्रामीणों ने किया सम्मान

Next Post

ऊपरला भीमाणा ग्राम की विघालय में विघार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरण, श्री कृष्ण भोग का भी हुआ आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page