PALI SIROHI ONLINE
बेड़ा में पशु चिकित्सक डॉ. संजय शास्त्री हुए पदोन्नत, ग्रामीणों ने किया सम्मान
बाली उपखण्ड के बेड़ा ग्राम स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. संजय शास्त्री को राज्य सरकार द्वारा पदोन्नत कर वरिष्ठ पशु चिकित्सक के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. संजय शास्त्री के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी बनने पर चिकित्सालय के कार्मिकों एवं ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बद्री नारायण, राजू, भरत कुमार, मनीष कुमार, निकेश कुमार, सुभाष चंद्र चौहान, उत्तम चंद, रेशमा राम गरासिया, ओमपाल, यशवंत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने डॉ. शास्त्री की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति से क्षेत्र की पशु चिकित्सा सेवाएं और बेहतर होंगी।


