PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भारजा गांव में बिजली का करंट लगने से एक लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर रोहिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पिंडवाड़ा निवासी श्रवण प्रजापत भारजा गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर लाइनों को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही गांव के काफी लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।
पुलिस ने शव को रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल भिजवाया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि युवक को किन परिस्थितियों में करंट लगा।


