• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भन्दर ग्राम में दोस्ती की मिसाल: एक ही दिन दो दोस्तों ने ली अंतिम विदाई, ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के भंदर गांव में दोस्ती की एक ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी। भन्दर गांव के निवासी धनराज पुत्र मंछाराम त्रिवेदी उम्र 68 साल और देवराज पुत्र लच्छीराम दवे उम्र 74 साल की गहरी मित्रता पूरे क्षेत्र में चर्चित थी। दोनों हमेशा सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। ओर उनका निधन भी एक दिन हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज प्रातः करीब 4 बजे धनराज त्रिवेदी का हृदयाघात से निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार उनके परम मित्र देवराज दावे (देवजी बा) को मिला, वे इस सदमे को सहन नहीं कर पाए।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे देवराज दवे नोवी गाव से भन्दर आ रहे थे कि वरावल के पास बस में ही उनके परम मित्र की मौत की सूचना मिलते ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी घर पहुचे ओर परिजन देवराज दवे को चिकित्सालय ले गए जहा देवराज ने भी प्राण त्याग दिए। एक ही दिन में दोनों दोस्तों का यूं दुनिया को अलविदा कहना पूरे गांव के लिए अत्यंत भावुक और अविश्वसनीय घटना बन गई।

उप सरपंच मुकेश दवे ने बताया कि दोनों दोस्तो ने गाव की एक ही विघालय में शिक्षा ली व्यापार के सिलसिले में दोनों साथ बॉम्बे गए और फिर उम्र के इस पड़ाव में दोनों दोस्त गाव में रहने लगे इन दोनों की दोस्ती के साथ दोनों के परिवार में भी घनिष्ठ भाई चारा है।

एडवोकेट मुकेश बोहरा ने बताया की आज दोनों का अंतिम संस्कार एक दिन किया गया, धनराज त्रिवेदी का अंतिम संस्कार सुबह किया गया वही देव राज दवे के पुत्रों के गाव आने में विलंब के चलते उनका अंतिम संस्कार कुछ देर बाद हुआ। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। यह घटना एक बार फिर सच्ची दोस्ती की गहराई और अटूट रिश्ते की मिसाल बन गई।

दो दोस्तों के शव रात भर रखवाए डी फ्रीज में

दो दोस्तों के निधन के बाद बेटों के आने के इंतजार में अंतिम सस्कार के पूर्व गर्मी के मोशम में शव खराब ना हो जाये को लेकर समाज बंधुओं ने डी फ्रीज सरकारी चिकित्सालयों से दिलवाने के लिए विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं को आग्रह किया तो विधायक के निर्देशन में बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र बागोरिया ने एक फ्रीज चामुंडेरी चिकित्सालय ओर एक फ्रीज सामाजिक संगठन से भन्दर भिजवाए गए

Previous Post

अगले 7 दिन लू का अलर्ट: सीजन में पहली बार तापमान 41 डिग्री पार पहुंचा; हीटवेव से एक में बढ़ा टेम्परेचर

Next Post

बेडा- भाटुन्द सड़क पर दो बाइको की टक्कर, 2 घायल, नाना थाना क्षेत्र की घटना

Next Post

बेडा- भाटुन्द सड़क पर दो बाइको की टक्कर, 2 घायल, नाना थाना क्षेत्र की घटना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page