• April 26, 2026

बेडा- भाटुन्द सड़क पर दो बाइको की टक्कर, 2 घायल, नाना थाना क्षेत्र की घटना

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के बेडा भाटूण्ड सड़क मार्ग पर पुल के आगे बने खतरनाक मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 54 वर्षीय मदनलाल पुत्र विरमाराम तथा 20 वर्षीय किशन कुमार देवासी निवासी बेड़ा घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी।

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा भी जानकारी मिलते ही चिकित्सालय पहुचे ओर बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा सड़क के मोड़ पर अचानक सामने से आ रही बाइक को समय पर नहीं देख पाने के कारण हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिससे यहां सड़क पर वाहन गति नियंत्रण के लिए जम्प व बेरिकेट लगाने की आवश्यकता है। जिससे दूर से वाहन चालक स्पीड कंटोल कर ले।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page