
PALI SIROHI ONLINE
बेडा में राम नवमी पर भगवान राम की 400 वर्ष पुरानी प्रतिमा का हुआ पूजन।
बेड़ा में 400 साल से ज्यादा पुरानी भगवान राम की प्रतिमा को राम नवमी के दिन विशेष प्रकार से सजाया गया। प्रतिमा को राम पिताम्बरी वस्त्र पहनाए गए और सिर पर पंचरंगी साफा पहनाया गया। दोपहर मध्यकाल में पूर्व ठकुराईन देव्यानी कुमारी बेडा ठाकुर परिवार द्वारा भगवान राम का जन्मोत्सव शंख घंटा वासना से मनाया गया। भगवान को पंजरी, पंचामृत, और ठंडाई का भोग लगाया गया।
बेड़ा रावले में विराजित चतुर्भुज रूप में भगवान राम की प्रतिमा है, जिसमें हाथों में शंख, चक्र, गदा पदम् धारण किए हुए हैं। इस प्रतिमा की विशेषता यह है कि इसमें पुरा राम दरवार विराजित है, जिसमें माँ सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भी शामिल हैं।




