• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मरुधर केसरी पावन धाम पहुंचे CM भजनलाल शर्माः संतों की समाधियों पर टेका माथा, ‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ को दिखाई हरी झंडी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 24, 2026
in Local
0
मरुधर केसरी पावन धाम पहुंचे CM भजनलाल शर्माः संतों की समाधियों पर टेका माथा, ‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ को दिखाई हरी झंडी

PALI SIROHI ONLINE

जैतारण(ब्यावर)-राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैतारण के प्रसिद्ध मरुधर केसरी पावन धाम पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने यहां पूज्य गुरुदेव मरुधर केसरी मिश्रीमल जी महाराज और पूज्य गुरुदेव रूपमुनि जी महाराज की समाधि के दर्शन कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पूर्व सांसद पुष्प जैन ने बताया पावन धाम का महत्व

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पूर्व सांसद पुष्प जैन ने उन्हें मरुधर केसरी पावन धाम के धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पावन धाम से जुड़ी संत परंपरा के साथ यहां संचालित धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया।

संतों के आदर्शों की सराहना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पावन धाम की आध्यात्मिक परंपरा और संतों के तप, त्याग, संयम एवं सेवा के आदर्शों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मरुधर केसरी पावन धाम जैन समाज की धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का अहम केंद्र है।

देशभर से दर्शन के लिए आते हैं गुरु भक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन धाम परिसर में स्थित संतों की समाधियां श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से गुरु भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने संतों की मानव सेवा और समाज में सद्भाव की भावना को प्रेरणादायी बताया। साथ ही पावन धाम में संचालित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की भी सराहना की।

‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बाइक रैली के माध्यम से सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण का संदेश दिया गया।

ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री के पावन धाम पहुंचने पर श्री मरुधर केसरी स्थानकवासी जैन यादगार समिति ट्रस्ट, जैतारण की ओर से उनका स्वागत किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए पावन धाम आने के लिए आभार जताया।

Previous Post

चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आगः जलता सिलेंडर उठाकर घर से बाहर ले गया बुजुर्ग, बड़ा हादसा टला

Next Post

भाई की जगह परीक्षा देने वाला डमी अभ्यर्थी गिरफ्तारः मूल अभ्यर्थी पहले ही पकड़ा जा चुका; जांच जारी

Next Post
भाई की जगह परीक्षा देने वाला डमी अभ्यर्थी गिरफ्तारः मूल अभ्यर्थी पहले ही पकड़ा जा चुका; जांच जारी

भाई की जगह परीक्षा देने वाला डमी अभ्यर्थी गिरफ्तारः मूल अभ्यर्थी पहले ही पकड़ा जा चुका; जांच जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page