PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
केरलम् के राज्यपाल ओम माथुर का एक दिवसीय दौरा
बसंत मे पूर्व विधायक की माता के निधन पर शोक सभा में शिरकत कर दी श्रद्धांजलि
कोसेलाव मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय सम्मान
तखतगढ़ 10 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को केरलम् के राज्यपाल ओम माथुर एक दिवसीय बसंत दौरे के दौरान सुबह बसंत गांव पहुचे। जहा माथुर ने बसंत की पूर्व सरपंच एव आहोर के पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित निवास स्थान पर उनकी माता स्वर्गीय मंगली देवी के निधन पर श्रद्धांजलि दी। और माथुर ने बैठक कार्यक्रम में शिरकत कर पूर्व विधायक राजपुरोहित,भरतसिंह,कैलाशसिंह व प्रकाशसिंह व उनके परिवार को सात्वना दी। माथुर के दौरे के दौरान तखतगढ नायब तहसीलदार जीतेन्द्र बबेरवाल, आरआई कन्हैयालाल, सरपंच प्रतिनिधि चंपालाल व कोसेलाव पुलिस जाब्ता तैनात रहे। माथुर यहां से फालना के लिए प्रस्थान किया।
कोसेलाव मे दीपावली के पावन पर्व पर हुआ आत्मीय सम्मान
केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर बसंत से फालना जाते समय कोसेलाव मे दीपावली के पावन पर्व पंचायत समिति सदस्य भाजपा डेलिकेट वार्ड नंबर 18 से संजू सोलंकी धर्म पत्नी डॉ मगन सोलंकी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत- अभिनंदन कर दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राप्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केरलम के राज्यपाल ओमप्रकाश जी माथुर की आत्मीयता और स्नेहिल मार्गदर्शन से कोसेलाव ग्रामवासी एवं विशेष रूप से वार्ड संख्या 1 के समस्त भाजपा कार्यकर्ता अत्यंत अभिभूत एवं गौरवान्वित हुए
सम्माननीय माथुर साहब का स्नेह और आशीर्वाद हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।







