
PALI SIROHI ONLINE
बर/मारवाड़-गिरी गांव का ऐतिहासिक नंदा बांध इस साल लगातार दूसरी बार छलक गया। इस मौके पर गांव के सभी समाज के लोग एकजुट हुए। बांध के किनारे ढोल-नगाड़े बजे। गंगा पूजन कर जल का आभार जताया
गया। ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। नंदा बांध का निर्माण 1955 में शुरू हुआ था। 1966 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हुआ। बीते 59 साल में यह बांध सिर्फ तीन बार छलका है। 40 बार ऐसा हुआ जब यह पूरी तरह सूखा रहा। पहली बार यह
1999 में भरा और छलका। इसके बाद 2024 में दोबारा छलका। अब 2025 में लगातार दूसरी बार पानी से लबालब भर गया। गांव में इसे त्योहार की तरह मनाया गया। ग्रामीणों ने इसे प्रकृति का आशीर्वाद माना। नाच-गाकर और गंगा पूजन कर इस पल को यादगार बनाया।


