• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

महिला को जहरीले जीव ने काटाः सामान ढूंढते वक्त डसा, अस्पताल में हुई मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 21, 2026
in Local
0
महिला को जहरीले जीव ने काटाः सामान ढूंढते वक्त डसा, अस्पताल में हुई मौत

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-आनंदपुरी थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में कवेलुपोश घर की छत के पास से सामान निकालते समय जहरीले जीव के काटने से 57 साल की महिला की मौत हो गई।

मृतका की पहचान धुली, पत्नी लाला पारगी निवासी कुंडा, तहसील गांगड़तलाई के रूप में हुई है।

सुबह खेत पर काम करने जा रही थीथाना आनंदपुरी के एएसआई दिव्यजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पति लाला पारगी ने एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला सुबह के वक्त उठकर खेतों में काम करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान कुछ सामान तलाश रही थी कि अचानक वहां किसी जहरीले जानवर ने उसे काट लिया।

शेरगढ़ अस्पताल से किया रेफर

घटना के तुरंत बाद परिजन उसे घबराए हुए हालत में स्थानीय अस्पताल शेरगढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत एमजी अस्पताल बांसवाड़ा रेफर कर दिया।

हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया हैं। मर्ग दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Screenshot
Previous Post

सुमेरपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवारी जताने वालो के 79 आवेदन हुए प्राप्त

Next Post

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतः पीहर पक्ष ने जताया संदेह, 5 साल पहले हुई थी शादी, SDM करेंगे मामले की जांच

Next Post

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतः पीहर पक्ष ने जताया संदेह, 5 साल पहले हुई थी शादी, SDM करेंगे मामले की जांच

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page