• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

होटल में चल रहा था देह व्यापार, 6-गिरफ्तारः पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, बोगस ग्राहक बनकर पहुंचा कॉन्स्टेबल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-बांसवाड़ा के गढ़ी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर रोड पर स्थित मोर गांव में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।जिला स्पेशल टीम की सूचना पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हुई इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 3 युवतियों, 2 पुरुष ग्राहकों और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

गढ़ी थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि जिला स्पेशल टीम को डूंगरपुर रोड स्थित मोर गांव में ‘होटल हाईवे’ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर घाटोल डीएसपी के नेतृत्व में गढ़ी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम के एसआई भंवरलाल मय टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने एक कॉन्स्टेबल को बोगस ग्राहक बनाया और उसे 500 रुपए का चिह्नित नोट देकर होटल में भेजा। जैसे ही होटल संचालक और वहां मौजूद लोगों ने बोगस ग्राहक से सौदा तय किया, बाहर मुस्तैद खड़ी पुलिस टीम ने इशारा मिलते ही होटल पर छापा मार दिया।

होटल संचालक सहित ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से देह व्यापार में लिप्त पाई गई 3 युवतियों के साथ ही दो ग्राहकों और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। इनमें होटल संचालक गुलाब सिंह के अलावा 2 ग्राहक भी शामिल है। पुलिस ने मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous Post

आबूरोड पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कियाः चोरी की बाइक बरामद, गुजरात से पकड़ा

Next Post

पटवारी पर म्यूटेशन के लिए रुपए मांगने का आरोप: जनसुनवाई में तहसीलदार को शिकायत, कार्रवाई की मांग

Next Post

पटवारी पर म्यूटेशन के लिए रुपए मांगने का आरोप: जनसुनवाई में तहसीलदार को शिकायत, कार्रवाई की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page