• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कियाः चोरी की बाइक बरामद, गुजरात से पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
आबूरोड पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कियाः चोरी की बाइक बरामद, गुजरात से पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड शहर पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी हुई बाइक को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया- 15 जुलाई 2024 को राजेंद्र कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बाइक 13 जुलाई को अंबिका कॉलोनी, तरतोली रोड, आबूरोड स्थित उनके घर के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चुरा ली गई थी।

मामले में थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को एलसीबी मेहसाणा, गुजरात से सूचना मिली कि 14 मई 2026 को मेहसाणा में एक बिना नंबर के मामले में चोरी की बाइक प्रवीण कुमार उर्फ बाबू निवासी धोबी घाट, आबूरोड के कब्जे से जब्त की गई थी।

सूचना मिलने पर टीम ने पुलिस थाना तालुका मेहसाणा (गुजरात) से संपर्क किया। टीम ने आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया और चोरी की गई बाइक को बरामद कर आबूरोड थाने ले आई।

रेकी कर वारदात करता था

पुलिस ने बतायाज आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ बाबू शहर की कॉलोनियों और मोहल्लों में घूमता रहता था। वह अच्छी बाइक को देखकर मास्टर चाबी से उनका लॉक खोलकर चोरी कर लेता था। चोरी के बाद वह बाइक को गुजरात की तरफ ले जाता था और अपनी सुविधा के अनुसार छिपाकर रखता था। ग्राहक मिलते ही वह उन्हें सस्ते दामों पर बेच देता था।

Previous Post

सिरोही- पेट्रोल पंप पर वाहन चालक को दिखता था 5 लीटर तेल भरा, पर तेल कम देने वाले 6 पेट्रोल पंप के नोजल सीलः 18 पंपों का किया औचक निरीक्षण

Next Post

होटल में चल रहा था देह व्यापार, 6-गिरफ्तारः पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, बोगस ग्राहक बनकर पहुंचा कॉन्स्टेबल

Next Post

होटल में चल रहा था देह व्यापार, 6-गिरफ्तारः पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा, बोगस ग्राहक बनकर पहुंचा कॉन्स्टेबल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page