• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बिजली गिरने से 2 भैंसों की मौत: पशुपालक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा। जिले के उदयपुर रोड स्थित जानामेड़ी क्षेत्र में गुरुवार तड़के बिजली गिरने से एक किसान की दो भैंसों की मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जिले के विभिन्न इलाकों में तेज गर्जन और चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं।

इसी दौरान जानामेड़ी गांव में खेत के पास पेड़ से बंधी दो भैंसें अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। बिजली का झटका इतना तेज था कि दोनों भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पशुपालक किसान पीड़ित मनु ने सदर थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित प्रशासनिक विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा बनाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार द्वारा प्रशासन से मांग की जा रही है कि पीड़ित किसान को सरकारी नियमों के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उसे इस आर्थिक संकट से उबारा जा सके।

Previous Post

पेरवा श्री वाराही माताजी आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 28, को भजन संध्या 29 को महाप्रसादी

Next Post

सिरोही व गोल में 2 युवकों को सांप ने डसाः दोनों का गभीर

Next Post

सिरोही व गोल में 2 युवकों को सांप ने डसाः दोनों का गभीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page