• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाइक सहित गड्ढे में गिरने से 2 दोस्तों की मौतः रातभर तड़पते रहे, सुबह राहगीरों ने शव देखे; लाशें देख बिलखते रहे परिजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0
बाइक सहित गड्ढे में गिरने से 2 दोस्तों की मौतः रातभर तड़पते रहे, सुबह राहगीरों ने शव देखे; लाशें देख बिलखते रहे परिजन

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-बांसवाड़ा में 2 दोस्त अपनी पावर बाइक समेत पुल के पास बने 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए।

रातभर दोनों तड़पते रहे लेकिन, आसपास सुनसान इलाका होने के कारण किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद दोनों की मौत हो गई।

अंदरूनी चोटों के चलते दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह राहगीरों ने गड्ढे में दोनों के शव पड़े देखे तो पुलिस कोसूचना दी। इसके बाद युवकों के परिजनों को सूचना दी।

परिजन दोनों के शव देख वहीं बिलखने लगे। मामला राजतालाब थाना क्षेत्र में भापोर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का सुबह 9 बजे का है।

बाइक समेत गड्ढे में गिरे

राजतालाब थाना के ASI अब्दुल हकीम के अनुसार वडली पाडा भापोर निवासी पंकज (20) पुत्र कालिया निनामा और सुनील (21) पुत्र राजू दायमा रात में बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भापोर रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया ठीकरिया के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक पहुंचने पर वे सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और नाले का अंदाजा नहीं लगा पाए। इससे उनकी बाइक असंतुलित होकर सीधे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात सुनसान इलाके में गिरने के कारण उन्हें समय पर मदद नहीं मिल सकी। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक कई घंटों तक दर्द से तड़पते रहे और आखिरकार उनकी मौत हो गई।

मंगलवार सुबह राहगीरों की नजर गड्ढे में गिरी बाइक और दोनों युवकों के शवों पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को गड्ढे से बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

सुबह राहगीरों ने देखी बाइक और शव

परिजनों के अनुसारए सुनील और पंकज सोमवार रात करीब 8 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वे रातभर वापस नहीं लौटे। परिवार उनके लौटने का इंतजार करता रहा, लेकिन सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि दोनों युवक निर्माणाधीन पुल के पास बने करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए हैं और उनकी मौत हो गई है।गड्ढे के पास से हटने को तैयार नहीं थे परिजन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। गड्ढे में पड़े दोनों शवों को देखकर परिवार के लोग बिलख पड़े। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वे गड्ढे के पास से हटने को तैयार नहीं थीं और तब तक वहीं बैठी रहीं, जब तक दोनों शवों को गड्ढे से बाहर नहीं निकाल लिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवकों की मौत रात में ही हो गई थी, क्योंकि सुबह तक उनके शरीर बुरी तरह अकड़ चुके थे। गड्डा करीब 10 फीट गहरा होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने नीचे उतरकर दोनों को बाहर निकाला।एक 8 दिन, दूसरा 10 दिन पहले ही घर आया था

परिजनों के अनुसार मृतक प्रकाश मध्यप्रदेश के जावरा में काम करता था। वह अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई और एक बहन हैं। परिवार के अनुसार प्रकाश करीब 8 दिन पहले ही जावरा से अपने गांव आया था।

वहीं, मृतक सुनील केरल में काम करता था। वह भी करीब 10 दिन पहले ही केरल से घर लौटा था। सुनील अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। दोनों युवक अविवाहित थे। उनकी मौत

Previous Post

रामझरोखा मंदिर के महंत सीताराम पर केस दर्ज:वसीयत में कथित कूटरचना कर मंदिर की जमीन बेचने का आरोप

Next Post

फालना में सैलो कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन: 8 घंटे ड्यूटी, दोगुना ओवरटाइम और समान वेतन सहित कई मांगे

Next Post
फालना में सैलो कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन: 8 घंटे ड्यूटी, दोगुना ओवरटाइम और समान वेतन सहित कई मांगे

फालना में सैलो कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन: 8 घंटे ड्यूटी, दोगुना ओवरटाइम और समान वेतन सहित कई मांगे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page