PALI SIROHI ONLINE
बाली विधानसभा क्षेत्र के 9 ग्राम पंचायत क्षेत्र में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की अनुशंसा पर जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए करीब 4:30 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई है
पाली जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने बताया कि पाली जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर विकास मारवाल,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेंद्र वागोरिया द्वारा राज्य सरकार व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में जर्जर क्षतिग्रस्त असुरक्षित माने गए 9 उप स्वास्थ्य केदो के नए भवन के निर्माण के लिए स्वीकृति जारी कर दी गई है
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया ने बताया कि बाली उपखंड के आमलिया,लुंदाड़ा,ठंडी बेरी,जीवदा,मालारी,माताजी का वाड़ा,पातावा,गुड़ालास,बेरडी गांव के उप स्वास्थ्य भवन केंद्र को ध्वस्त कर नए भवन निर्माण की स्वीकृति जारी हुई
इन स्वीकृतियों को लेकर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों ने जताया आभार




