PALI SIROHI ONLINE
बाली विधानसभा क्षेत्र के बाली,फालना,सादड़ी में नगर पालिका मतगणना 8:00 बजे से ही शुरू हो गई,मतगणना शुरू होने से पूर्व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने घर पर आराध्य देवों की पूजा अर्चना करने के बाद सेवाड़ी खेतलाजी मंदिर व पातावा वीर बावजी मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर बाली मतगणना स्थल के लिए रवाना हुए
इस दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने मीडिया से बात करते हुए बाली,फालना,सादड़ी नगर पालिका में बीजेपी का बोर्ड बनने का दावा किया विधायक राणावत ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार से विकास कार्यो के चलते जनता भाजपा के साथ है इसी के परिणाम स्वरूप भाजपा के सभी बोर्ड बनेंगे
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे

