PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड रीको थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में सात महीने से फरार चल रहे मुख्य अफीम सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभसे पकड़ा गया। यह सप्लायर मार्च में पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा पकड़ी गई 6 किलो 340 ग्राम अफीम का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, 9 मार्च 2026 को पिंडवाड़ा पुलिस नेएक इको कार से 6 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम पकड़ी थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस केस की जांच आबूरोड रीको थानाधिकारी को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने अफीम लेने वाले जोईताराम और सप्लायर सुरेशचंद्र को भी गिरफ्तार किया था।
इस मामले में मुख्य अफीम सप्लायर लक्ष्मीलाल सुथार घटना के बाद से फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाईं और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहा था। लगातार तलाश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी लक्ष्मीलाल को चित्तौड़गढ़ के निकुंभसे ढूंढ निकाला। उसे इस मामले में आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मीलाल पुत्र नानूराम सुथार (28) के रूप में हुई है। वह चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र के सुथार खेड़ा का रहने वाला है।

