
PALI SIROHI ONLINE
डिस्कॉम बाली , भारतीय मजदूर संघ का 73वां स्थापना दिवस बाली उपखंड अध्यक्ष पर्वत सिंह सिंह श्रीशैला की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया ।सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना आज ही के दिन 73 वर्ष पहले श्रद्धेय दत्तोपंत ठेगड़ी द्वारा की गई थी। भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा करना है ।आज मेरा घर भारतीय मजदूर संघ का घर कार्यक्रम के तहत हर घर पर भारतीय मजदूर संघ का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर सुख सिंह खंगारोत ,अनोप सिंह राणावत ,अमर सिंह सोलंकी ,सुंदर सिंह चौहान ,हरताराम देवासी, प्रवीण चौधरी, ममता राव ,सुमित्रा,श्याम सिंह चौधरी, मोहन सिंह सोलंकी ,दिनेश चौधरी, भीमाराम चौधरी आदि भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


