
PALI SIROHI ONLINE
बाली-राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के खुशहालसिंह राजपुरोहित शिवतलाव बने वरिष्ठ जिला महामंत्री
मुंडारा।राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सी.बी.यादव के निर्देशानुसार संभाग प्रभारी बलदेवराम बेनीवाल की अनुशंषा पर पाली जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने राजीव गांधी पंचायतीराज पाली जिला के वरिष्ठ महामंत्री पद पर खुशहालसिंह राजपुरोहित शिवतलाव को नियुक्त किया है।
खुशहालसिंह राजपुरोहित शिवतलाव को बाली विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य सौंपा गया।
खुशहालसिंह राजपुरोहित शिवतलाव के जिला वरिष्ठ महामंत्री बनने पर एडवोकेट शरीफ खाँ वाली, अमितसिंह राजपुरोहित वाली, सेराज मेमन नाणा, खेतपालसिंह नाणा, खुशाल दमामी घाणेराव, शाहवाज खान घाणेराव, रूपाराम चौधरी लाटाड़ा, महावीर पूनमिया खुडाला, भुवनेश मेघवाल शिवतलाव, घनश्याम राव मुंडारा, शक्तिसिंह करणोत, रणजीतसिंह राजपुरोहित बारवा, धाराराम गरासिया कांकराडी, एडवोकेट जगमोहन मेघवाल सेसली, एडवोकेट महिपालसिंह सादड़ा, कीकाराम चौधरी आना, राकेश कच्छवाह आना सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सी.वी. यादव, पाली जिला प्रभारी श्रीमती कीर्ति कच्छवाह, जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल का आभार प्रकट किया।