• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोयलवाव ग्राम में बाइक सवार हुआ घायल,बेड़ा में उपचार के बाद बाली किया रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के बीजापुर के निकट स्थित कोयलवाव क्षेत्र में सोमवार को बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तुरंत नाना थाना क्षेत्र के बेड़ा राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

बेड़ा राजकीय चिकित्सालय में डॉ. सुमेर सिंह राव एवं उनकी टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बाली जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बाली जिला चिकित्सालय में पीएमओ डॉ. भरत टेलर के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम घायल का उपचार कर रही है। फिलहाल उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार नजर बनी हुई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Previous Post

तखतगढ-कियोस्क हटेगे या रहेगे पर अभी भी संयम बरकरार,सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारीयो एवं जनप्रतिनिधियो ने किया निरीक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page