PALI SIROHI ONLINE
बाली में नेत्र परामर्श कक्ष की नियमित सेवा प्रारंभ
(दृष्टि मेडिकल एवं जनरल स्टोर बाली)
बाली मे सेवानिवृत वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अल्ताफ हुसैन (एम.एस). द्वारा बाली में दिनांक 1 नवंबर 2026 से अपनी नियमित सेवाएं दृष्टि मेडिकल एवं जनरल स्टोर जो डॉक्टर शोभा वर्मा अस्पताल के पास में स्थित है वहां देना प्रारंभ कर दिया है बाली में नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियमित सेवा नितांत आवश्यक है डॉक्टर अल्ताफ हुसैन द्वारा सेवा देने पर बाली की जनता को इससे काफी राहत मिलेगी वह नेत्र इलाज के लिए अब उन्हें इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी डॉक्टर अल्ताफ हुसैन को नेत्र रोग विशेषज्ञ का एक लंबा अनुभव है
इन्होंने राजकीय सेवा में रहते हुए जालौर भीनमाल व पाली के बांगड़ अस्पताल में अपनी सराहनीय सेवाएं भी आपने दी है सेवानिवृत्ति के पश्चात भी 22 वर्ष से लगातार जालौर में स्वयं का दृष्टि नेत्र अस्पताल संचालित किया था वहां पर भी आपने कई नेत्र रोग ऑपरेशन किए हैं डॉक्टर अल्ताफ हुसैन ने अब तक 30000 के आसपास आंखों की विभिन्न बीमारियों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए हैं आपने राजकीय सेवा में रहते हुए अनेकनेत्र शिविरों में तथा अनेक विद्यालय में छात्रों की आंखों की जांच करने में अपना सहयोग दिया हैऔर शिविर में भी आपने सफलतापूर्वक आंखों के ऑपरेशन किए हैं सराहनीय सेवाओं के फलस्वरूप आपको दो बार जालौर जिला स्तर पर विशिष्ट सेवा देने के फलस्वरूप सम्मानित किया गया है

बाली में दृष्टि मेडिकल एवं जनरल स्टोर में सेवाएं नियमित आप देंगे जहां पर संपूर्ण नेत्र जांच चश्मे की सुविधा नेत्र रोगों का परामर्श एवं उपचार आधुनिक उपकरणों द्वारा बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी नेत्र परामर्श के शुभारंभ समारोह पर अंजुम ताहिर RAS सूरजपाल सिंह तहसीलदार बाली डॉ भरत टेलर पीएमओ बाली डॉक्टर ललित चौधरी वरिष्ठ फिजीशियन डॉ राजदे डॉक्टर कैलाश देवड़ा डॉक्टर कपिल चोयल
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खानज़ई सुलेमान टॉक मूल सिंह राजपुरोहित अयूब खान सेवानिवृत्ति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अब्दुल कलाम वरिष्ठ वकील डॉ अनिल चौधरी दंत चिकित्सक भंवरलाल विश्वकर्मा जफरुल्लाह खान नायक आजाद शम्मा समाजसेवी रफीक भाई तेजाराम चौधरी टी आर लैब आरिफ शम्मा बाली अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर डॉक्टर अल्ताफ साहब को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की




