
PALI SIROHI ONLINE
पाली। पाली शहर के झबरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को हरिओम लखोटिया योगा मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सहमति से मंडल के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय को अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही सचिव राजेश भरतिया, कोषाध्यक्ष मुकेश त्रिवेदी, संगठन मंत्री सत्यनारायण कोगटा, प्रवक्ता अशोक मूंदड़ा, संरक्षक मनोहरदास वैष्णव को बनाया गया। इस दौरान ढगलाराम कुमावत, महेशकुमार सोनी, योग गुरु विजयराज सोनी, सीएम वैष्णव, विमल चंद सालेचा, हुक्मीचंद कोका, राजेंद्र रांका, मुकेश त्रिवेदी, मेघराज देवड़ा, उगम गांधी, सिखवाल समाज के अध्यक्ष सोहनलाल उपाध्याय, घीसूलाल व्यास, परमेश्वर व्यास, जयप्रकाश व्यास, कैलाश व्यास सहित कई जने मौजूद रहे।


