
PALI SIROHI ONLINE
यूसुफ मेमन
सीरोही-सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर विडियो बनाकर आमजन में दहशत फैलाने वाले 02 बदमाशों को किया गिरफ्तार
डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में दिनांक 25.08. 2025 से 31.08.2025 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन व वांछित अपराधियों व स्थाई वारंटीयों की धरपकड अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपर विजन में ताराराम सउनि पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा
सोशल मिडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एसपी, डीएसपी को जेब में रखने वाली विडियों बनाकर अपलोड कर आमजन में दहशत, भय व अशान्ति फैलाने वाले बदमाश बलवंत कुमार उर्फ बंटी पुत्र रामाराम जाति वाल्मिकी उम्र 25 वर्ष निवासी अनादरा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही व रवि पुत्र रामाराम जाति वाल्मिकी उम्र 22 वर्ष निवासी अनादरा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही जो कि वायरल पोस्ट के बाद पुलिस के डर से अपनी शकुनत से रूपोश थे जिनको आज रोज अभियान के तहत विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी जाकर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. बलवंत कुमार उर्फ बंटी पुत्र रामाराम जाति वाल्मिकी उम्र 25 वर्ष निवासी अनादरा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
02. रवि पुत्र रामाराम जाति वाल्मिकी उम्र 22 वर्ष निवासी अनादरा पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1- ताराराम सउनि, पुलिस थाना अनादरा।
2 – शैतानाराम कानि. 608, पुलिस थाना अनादरा
3- हेमन्त भारती कानि. 287, पुलिस थाना अनादरा
4- पुष्पेन्द्रसिंह कानि. 341. पुलिस थाना अनादरा
5- राजेन्द्रसिंह कानि. 123, पुलिस थाना अनादरा
6- हरजीराम कानि. 803, पुलिस थाना अनादरा
बेटी कसक अग्रवाल के bstc फाइनल करने पर बधाई
चामुंडेरी हर घर तिंरगा अभियान