PALI SIROHI ONLINE
आरासुरी (आरासना) से अंबाजी पैदल यात्रा कल, सिरोही से पैदल जाएंगे भक्त
सिरोही-श्री आरासुरी (आरासना) अम्बाजी पैदल यात्रा संघ, सिरोही के तत्वावधान में दिनांक 18 अक्टूबर को सिरोही से 36वीं वार्षिक पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का प्रथम पड़ाव बाहरी घाटा स्थित हनुमान मंदिर होगा। दूसरा पड़ाव बालदा के समीप रहेगा। इसके बाद सानवाड़ा गांव एवं वीरवाड़ा में सेवा व्यवस्था रहेगी। यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालु मां आरासुरी अम्बाजी के दर्शन कर ध्वजा अर्पित करेंगे। वे मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
धीरेंद्र सिंह, प्रदीप सोनी, ललित वैष्णव, परीक्षित सिंह डांबी, हेमंत वैष्णव, मोतीलाल प्रजापत, शिवलाल सुथार, भरत कुमार माली, पंकज कंसारा, दिलीप खंडेलवाल, नारायण लाल व शांतिलाल माली सहित कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने की योजना पर चर्चा की।




