PALI SIROHI ONLINE
अलवर-अलवर सेंट्रल जेल में बुधवार सुबह करीब साढे 10 बजे कैदी ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले पिता से फोन पर बात की थी। इसके बाद बाथरूम में फंदे पर लटक गया। वह पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहा था। वहीं मृतक के पिता ने मर्डर का आरोप लगाया है।
जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा ने बताया कि खैरथल के निवासी धीरेंद्र (21) पुत्र रमेश चंद पॉक्सो मामले में 10 जनवरी से जेल में सजा काट रहा था। जेल के बाथरूम की सफाई करने गए एक कैदी ने उसे नल से लटके देखा। कैदी जूतों के फीते से फंदा लगाकर लटका हुआ था। सूचना पर स्टाफ पहुंचा और फंदे से उतारा। घटना के बाद मृतक के पिता का कहना है कि उसका जेल में मर्डर कराया गया है। पहले पोक्सो में भी उसे फंसाया गया था। इस मामले की जांच होने पर सब सामने आ जाएगा। जिसमें एक सरपंच पर भी साजिश करने का अरोप लगाया है। हालांकि यह सब जांच का विषय है।
ये भी पढ़े
पिता से तेज आवाज में की थी बात
सुसाइड से पहले कैदी ने पिता से एसटीडी पर जाकर बात की थी। उसने पिता को जमानत कराने को कहा था। बातों के दौरान पिता से तेज आवाज में बात करना भी सामने आया है। परिजनों ने किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया।