
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चवरछा राजपुरोहित का इन्विटेशनल T-10 ओवरआर्म क्रिकेट डुप्लेक्स इंडो-नेपाल कप 2025 के लिए चयन,नेपाल के पोखरा में 5 से7 जुलाई तक भारत की ओर से इस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे
तखतगढ 1 जुलाई ;(खीमाराम मेवाडा) जालौर जिले के आहोर तहसील के अंतर्गत चवरछा निवासी यशराज सिंह पुत्र लालसिंह राजपुरोहित का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्विटेशनल T-10 ओवरआर्म क्रिकेट डुप्लेक्स इंडो-नेपाल कप 2025 के लिए चयन होने पर आहोर उपखंड सहित आसपास के क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों मै खुशी की लहर छा गई है। यशराज ने खेल के माध्यम से अपने परिवार, गांव, समाज के साथ साथ अपने जिले जालौर का नाम भी रोशन किया है।
पिता लाल सिंह राजपुरोहित ने बताया। यशराज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्विटेशनल T-10 ओवरआर्म क्रिकेट डुप्लेक्स इंडो-नेपाल कप 2025 के लिए चयन होने के बाद 5 से 7 जुलाई तक नेपाल के पोखरा में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मेंभारत की ओर से इस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे राजपुरोहित ने गत जुलाई माह में राष्ट्रीय स्तर पर वास्को, गोवा में आयोजित हुई चैम्पियनशिप में राजस्थान टीम की और से हिस्सा लिया था एवं बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे था। इनके चयन से आसपास के क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों मै खुशी की लहर छा गई है। साथ ही परिवार, गांव, समाज के साथ साथ अपने जिले जालौर का नाम भी रोशन किया है|