PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड | सदर पुलिस थाने में एक युवक ने शादी समारोह में जाते समय पीठ पर चाकू से हमला करने का मामला दर्ज कराया है। घायल युवक ने चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लाडूराम गरासिया निवासी मीन तहसील आबूरोड ने रिपोर्ट दी। बताया कि वह सुबह 11 बजे शादी में जाम्बुडी जा रहा था।
तभी पीछे से वेला पुत्र साहेबा गरासिया निवासी सियावानाफली, नेला तहसील दोता जिला बनासकांठा गुजरात, हिन्दुरा पुत्र बाबू, भारमा पुत्र हीरा, मुकेश पुत्र रावता निवासी मीन आबूरोड ने एक राय होकर हमला कर दिया। रिपोर्ट में बताया कि वेला ने तेज धारदार चाकू से पीठ पर वार किया। इसके बाद सभी आरोपी भाग गए। सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच शुरू कर दी है।


