• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़-ट्रेन के डिब्बे से 48 हजार की शराब बरामदःऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई, आरोपी की तलाश जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 48,240 रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई आबूरोड रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा और मंडल सुरक्षा आयुक्त अजमेर दीपक कुमार आजाद के निर्देश पर निरीक्षक खुमाराम जाट को एक मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गयाथा कि सवारी गाड़ी संख्या 16533 बेंगलुरु एक्सप्रेस के बी/1 कोच में अवैध शराब गुजरात ले जाई जा रही है।

सीट के नीचे मिले दो ट्रॉली बैग, यात्रियों ने किया इनकार

सूचना के आधार पर निरीक्षक खुमाराम जाट ने कांस्टेबल हजारी लाल और कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ प्लेटफार्म नंबर 2 पर ट्रेन पहुंचते ही कोच बी/1 की गहन जांच की।

जांच के दौरान सीट नंबर 36 के नीचे दो भारी ट्रॉली बैग संदिग्ध हालत में मिले। सीट पर कोई यात्री मौजूद नहीं था और आसपास बैठे यात्रियों ने भी इन बैगों पर अपना दावा करने से साफ इनकार कर दिया।

बैग खोलने पर मिलीं 52 शराब की बोतलें

संदेह के आधार पर जब बैग खोले गए तो उनमें अखबार में लिपटी अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। दोनों बैगों को तत्काल ट्रेन से उतारकर कानूनी कार्रवाई के लिए आबूरोड आबकारी विभाग को सौंप दिया गया।

आबकारी विभाग की जांच में एक बैग से ऑफिसर चॉइस की 28 बोतलें और दूसरे बैग से मैजिक मूवमेंट की 11, ऑल सीजन की 3 और जैमसन व्हिस्की की 10 बोतलें बरामद हुईं। इस तरह कुल 52 बोतलें जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 48,240 रुपये आंकी गई है।

तस्कर की तलाश जारी, जांच तेज

आरपीएफ और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इन बैगों के मालिक और शराब तस्करी में शामिल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

Previous Post

आबुरोड-साबरमती ट्रेन 16, 17 अप्रैल को रहेगी रद्दः मदार-पालनपुर रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य से प्रभावित

Next Post

जालोर/विशनगड-ज्वेलरी-शॉप से चोरी के मामले में 4 पकड़ेः महिलाएं गहने दिखाने के बहाने उलझाती थी, कार भी जब्त की

Next Post
जालोर/विशनगड-ज्वेलरी-शॉप से चोरी के मामले में 4 पकड़ेः महिलाएं गहने दिखाने के बहाने उलझाती थी, कार भी जब्त की

जालोर/विशनगड-ज्वेलरी-शॉप से चोरी के मामले में 4 पकड़ेः महिलाएं गहने दिखाने के बहाने उलझाती थी, कार भी जब्त की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page