• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड-ट्रेन की चपेट में आए दो युवको की मौतः एक का सिर-पैर कटकर अलग हुआ; ट्रैक पार करते समय हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0
आबूरोड-ट्रेन की चपेट में आए दो युवको की मौतः एक का सिर-पैर कटकर अलग हुआ; ट्रैक पार करते समय हादसा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-सिरोही में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवकों के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक यवुक का सिर और पैर कटकर अलग हो गए, जबकि दूसरे युवक का शरीर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना चंद्रावती क्षेत्र में रविवार रात की है। घटना की सूचना मिलते ही रिको थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मजदूरी का कार्य करते थे। वे आबूरोड शहर में मजदूरी करने के बाद देर रात अपने गांव लौट रहे थे। चंद्रावती के पास रेल लाइन पार करते समय वे मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों ने मृतकों की पहचान राकेश पुत्र धन्ना और प्रकाश पुत्र सुरमा राम के रूप में की है। मृतक प्रकाश के पिता सुरमा राम ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक मजदूरी के लिए आबूरोड आए थे और रात को घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous Post

अधूरी रह गई सिंदूर की लाज, छिन गया बुढ़ापे का सहारा; हादसे ने गांव के 5 लाल छीने, 3 अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे

Next Post

पाली-दिनदहाड़े दंपती से सोने की कंठी लूट, बाइक सवार 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Next Post
पाली-दिनदहाड़े दंपती से सोने की कंठी लूट, बाइक सवार 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

पाली-दिनदहाड़े दंपती से सोने की कंठी लूट, बाइक सवार 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page