• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट का प्लास्टर गिरा: पास में ही था टिकट काउंटर, लोग नहीं होने से हादसा टला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 28, 2026
in Local
0
आबूरोड रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट का प्लास्टर गिरा: पास में ही था टिकट काउंटर, लोग नहीं होने से हादसा टला

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर मंगलवार को छत का प्लास्टर गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त वहां से कोई यात्री नहीं गुजर रहा था, जिससे गंभीर चोट लगने से बचाव हो गया।

जहां प्लास्टर गिरा उसी हिस्से में टिकट खिड़की भी स्थित है, जहां दिनभर यात्रियों की भारी आवाजाही रहती है। प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। उत्तर पश्चिमरेलवे के प्रमुख स्टेशनों में शामिल आबूरोड रेलवे स्टेशन को ‘आदर्श रेलवे स्टेशन’ का दर्जा प्राप्त है। हालांकि, यहां यात्रियों की सुविधाओं और रखरखाव को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 200 रेलगाड़ियों का आवागमन होता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लास्टर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के काफी देर बाद तक रेलवे का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और मलबा लंबे समय तक वहीं बिखरा पड़ा रहा।

स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि स्टेशन की कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। बरसात के दिनों में विभिन्न प्लेटफॉर्मों की छतों से पानी टपकता है, जिससे यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करते समय परेशानी होती है।

घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराने, जर्जर हिस्सों की मरम्मत करने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Previous Post

जोयला रेबारीवास गांव का मुख्य मार्ग 2 साल से खस्ताहालः कीचड़ और पानी भरा रहने से ग्रामीण परेशान, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Next Post

आबुरोड-बारिश के दौरान कच्चा घर गिरने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी बेटी की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल गई थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page