PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व ब्रजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 30-07-2026 की रात्री में शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान निजी ट्रेवल्स बस नम्बर AR-11-C-4577 से अवैध अंग्रेजी शराब के 10 कार्टन जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया।
घटनाः-पुलिस चौकी मावल पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दिनांक 30-07-2026 की रात्री में पुलिस चौकी मावल पर नाकांबदी के दौरान आबूरोड से गुजरात की तरफ जा रही निजी ट्रेवल्स की बस नम्बर AR-11-C-4577 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो बस के अन्दर डिक्की में शराब के कार्टन भरे हुए मिले। जिस पर शराब के कार्टन की गिनती करने पर कुल 10 मंहगी किस्म की स्कॉच अंग्रेजी शराब के कार्टून होना पाये गये। इस पर बस मे भरे शराब के 10 कार्टून जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किये गये। जिनसे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
नाम पता मुल्जिमः राजेन्द्र चोयल पुत्र भोलाराम जाति सिरवी उम्र 31 साल निवासी गांव जेलवा पुलिस थाना बिलाडा जिला जोधपुर
पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2.भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. प्रकाश कानि.न.55 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. नवीतकुमार कानि.न. 1067 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. मालदेव कानि.न. 10 पुलिस थाना आबूरोड रीको


