• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड कंटेनर में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 402 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 14, 2026
in Local
0
आबूरोड कंटेनर में तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 402 कार्टन जब्त, एक गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  बृजेशकुमार वृताधिकारी वृत आबूराज के निकटतम सुपरविजन में  लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 14-08-2026 को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक बंद बोडी कंटेनर से 402 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।

घटनाः- मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दिनांक 14-08-2026 को नाकांबदी के दौरान गुजरात की तरफ जा रहे एक बंद बोडी कंटेनर को रोककर नियमानुसार चैक किया गया तो कंटेनर में पाऊडर के कट्टों की आड़ में छुपाई हुई अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। इस पर वाहन चालक हिम्मतसिंह के कब्जे से कंटेनर में भरी अवैध शराब अंग्रेजी शराब की कुल 402 कार्टनों को जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। जिससे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार मुल्जिमः-हिम्मत सिंह पुत्र सुल्तान सिंह जाति राजपुत उम्र 35 साल निवासी नरसास पुलिस थाना नेछवा जिला सीकर

पुलिस टीमः-
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. दिलीपसिंह कानि.न.850 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5.  बाबूसिंह कानि.न. 742 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. जूठाराम कानि.न.546 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. पवनसिंह कानि. न. 266 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. मालदेव कानि.न. 10 पुलिस थाना आबूरोड रीको
9.  राजूराम कानि.न.712 पुलिस थाना आबूरोड रीको

Previous Post

आबुरोड-कार चोरी की वारदात का खुलासा, एक मुल्जिम गिरफ्तार

Next Post

आबूरोङ अवैध डोडा पोस्त जब्त, ईको कार से 11 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

Next Post
आबूरोङ अवैध डोडा पोस्त जब्त, ईको कार से 11 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

आबूरोङ अवैध डोडा पोस्त जब्त, ईको कार से 11 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page